मई 27, 2024 10:06 अपराह्न

printer

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित जर्वे गांव में ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना सामने आई

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित जर्वे गांव में ग्रामीण बैंक में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बैंक का कम्प्यूटर सिस्टम चोरी कर लिया, लेकिन नगद राशि की चोरी करने में असफल रहे। चोरों ने कटर से बैंक के सीसीटीवी का केबल काटा। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर वे बैंक के अंदर घुसे। पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी है।

उधर, राजनांदगांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिचोला के पास एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से चौदह लाख रूपए की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने मैनेजर के साथ मारपीट भी की। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला