फ़रवरी 26, 2025 8:40 अपराह्न

printer

जशपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर तीन करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की

जशपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर तीन करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान दो ट्रक सहित लगभग चौदह हजार लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोरो घाट के पास एक ट्रक की जांच के दौरान सीमेंट की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी करीब सात हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।

 

इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दुलदुला थाना पुलिस ने एक ट्रक से लगभग सात हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रूपये बताई गई है।