अक्टूबर 13, 2024 6:52 अपराह्न

printer

जशपुर जिले के पत्थगांव पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान चेन स्नेचिंग करने वाली दस महिलाओं को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थगांव पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान चेन स्नेचिंग करने वाली दस महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कुसमी गिरोह की इन आरोपी महिलाओं के पास से पुलिस ने आठ मंगलसूत्र बरामद किए हैं। इन महिलाओं ने अलग-अगल क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

 

जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सात महिलाओं के गले से चेन चोरी होने की सूचना मिली थी।

 

सी.सी.टी.व्ही. फूटेज के आधार पर जब इस मामले की जांच की गई तो वीडियो में कुछ महिलाएं चेन स्नेचिंग करती नजर आई। इसके आधार पर पुलिस ने दस महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला