जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आज सशक्त कार्य बल की 17वीं बैठक हुई। बैठक में नमामि गंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आंकड़ों पर आधारित निर्णय लेने, निगरानी तंत्र और अनुपालन ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें जल निकासी मानचित्रण और सीवेज उपचार अवसंरचना की बेहतर निगरानी पर विशेष बल दिया गया। श्री पाटिल ने वर्तमान कैलेंडर वर्ष के दौरान 15 प्रदूषण नियंत्रण अवसंरचना परियोजनाओं के पूर्ण होने की सराहना करते हुए इसे गंगा पुनर्जीवन के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने सभी राज्यों को राष्ट्रीय ढांचे के अनुरूप उपचारित जल के सुरक्षित पुन: उपयोग की नीति को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 4:14 अपराह्न
जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में ड्रेनेज मैपिंग और सीवेज उपचार अवसंरचना की बेहतर निगरानी पर ज़ोर दिया गया