जनवरी 25, 2026 10:06 अपराह्न

printer

जल शक्ति मंत्रालय: इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड भारत की नदियों और नदी संरक्षकों को समर्पित

जल शक्ति मंत्रालय ने आज घोषणा की कि इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड भारत की नदियों और नदी संरक्षकों को समर्पित होगी। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए निर्धारित स्थानों का नाम देश भर में बहने वाली नदियों के नाम पर रखा गया है। गणतंत्र दिवस परेड में कुल 163 विशेष जल योद्धा अतिथि शामिल होंगे। इनमें उत्तराखंड से 28, झारखंड से 10, बिहार से 40 और उत्तर प्रदेश से 85 व्यक्ति शामिल हैं। मंत्रालय ने आगे बताया कि गंगा नदी के जैव विविधता संरक्षण और स्वच्छता के लिए कार्यरत सामुदायिक नदी संरक्षण कार्यकर्ता और नदी संरक्षक, गंगा प्रहरी भी समारोह में शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला