जुलाई 19, 2024 3:50 अपराह्न

printer

जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी रूपेश कुमार ठाकुर ने कल कोडरमा में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

जल शक्ति अभियान के मुख्य नोडल अधिकारी और भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने कल कोडरमा में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोडरमा प्रखंड के पांडेडीह में बने अमृत सरोवर में पानी की उपलब्धता देख खुशी जतायी और जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।