मार्च 13, 2026 9:57 अपराह्न

printer

जल प्रबंधन केवल सेवा वितरण नहीं, जन भागीदारी से प्रेरित आंदोलन: शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जल प्रबंधन केवल एक सेवा वितरण तंत्र नहीं है, बल्कि जन भागीदारी से प्रेरित आंदोलन है। वे आज अमृत मित्र महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। महोत्सव में अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी जल सेवाओं को मजबूत करने में महिला स्वयं सहायता समूहों-अमृत मित्रों के नेतृत्व का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री लाल ने कहा कि महिलाओं के नागरिक सेवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से जनता और प्रशासन के बीच विश्‍वास मजबूत होता है।