नवम्बर 28, 2025 6:45 अपराह्न

printer

जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ ग्रामीण घरों को दिये गये नल कनेक्शन: जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

 
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत देश भर में 15 करोड़ ग्रामीण घरों को नल के पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। नई दिल्ली में सुजलम भारत सम्‍मेलन के लिए विज़न में श्री पाटिल ने हर नागरिक के लिए सतत पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
 
 
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि यह सम्‍मेलन पानी बचाने के लिए वैज्ञानिक और सतत तरीका बनाने के लिए बड़े देशव्यापी प्रयास का हिस्सा है। जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने यह भी कहा कि मनरेगा फंड का 65 प्रतिशत अब उन इलाकों को दिया जाएगा जहां पानी की बहुत ज़्यादा कमी है ताकि भूजल स्‍तर को फिर से ठीक किया जा सके और पानी की उपलब्धता में सुधार हो सके। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सुजलम विज़न की सहायता से 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना पूरा होगा।
 
 
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सम्‍मेलन में जल संचय जन भागीदारी 1.0 पुस्‍तक का विमोचन किया। इस पुस्‍तक में पानी बचाने में समुदाय की भागीदारी की मूहत्‍वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया है। उन्होंने समृद्धि एमसीएडी और गंगा पल्स पब्लिक पोर्टल भी लॉन्च किया। समुदाय द्वारा चलाए जाने वाले कार्यों पर बल देते हुए जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने  पानी बचाने के देश के मिशन में लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
 
 
इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने कहा कि इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य व्‍यवहारिक दृष्टिकोण, राज्‍य के खर्चे और संयुक्‍त राष्‍ट्रीय रूपरेखा के दायरे में सांस्‍थानिक परिप्रेक्ष्‍य को साथ लाकर देश की दीर्घावधि जल और स्‍वच्‍छता सुरक्षा को मजबूत करना है। इस अवसर पर जल-शक्ति राज्‍य मंत्री राजभूषण चौधरी भी उपस्थित रहे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला