पेयजल और स्वच्छता विभाग- डी.डी.डब्ल्यू्.एस. ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टरों के 5वें पेयजल संवाद का आयोजन किया। डी.डी.डब्ल्यू्.एस. के सचिव अशोक के.के. मीना ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला कलेक्टरों, मिशन निदेशकों और राज्य मिशन दलों सहित देश भर से एक हजार 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान जिलों ने सामुदायिक सहभागिता, बडी मात्रा में जल आपूर्ति के लिए बरसाती कुएं, चौबीस घंटे जलापूर्ति, जन भागीदारी के लिए नियोजित सूचना, शिक्षा तथा संचार और रखरखाव प्रणालियों में किए गए नवाचारों को साझा किया।