जुलाई 27, 2025 2:13 अपराह्न

printer

जर्मनी में विश्‍वविद्यालय खेलों में भारत की सीमा ने जीता रजत पदक

जर्मनी में विश्‍वविद्यालय खेलों में, भारत की सीमा ने पांच हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। 
 
 
 
उधर, भारतीय तीरंदाज़ साहिल जाधव ने पुरुष कंपाउंड वैयक्तिक स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया है। तीरंदाज़ी में, भारत को कुल पांच पदक मिले। प्रतियोगिता की ट्रिपल जंप स्पर्धा में, प्रवीण चतुर्वेल ने रजत जीता।भारत वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में अब तक कुल नौ पदक जीत चुका है।