जनवरी 17, 2026 8:55 अपराह्न

printer

जयपुर में 40 राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, आमेर किला दौरा शामिल

40 राष्ट्रमंडल देशों के 120 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दो दिन के दौरे पर जयपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। वहां उनका पारंपरिक राजस्थानी स्वागत किया गया। किले की भव्य वास्तुकला, जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन और लोक संगीत ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिनिधिमंडल को किले के राजपूत-युग के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, गणेश पोल, शीश महल और मान सिंह महल सहित प्रमुख संरचनाओं का भ्रमण किया। शीश महल की जटिल दर्पण नक्काशी और माओटा झील के मनोरम दृश्यों ने विशेष रूप से मेहमानों को आकर्षित किया।  उन्होंने आमेर को भारत की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया। राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों, सांसदों और वरिष्ठ संसदीय अधिकारियों वाले प्रतिनिधिमंडल का जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान वे शहर के अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।