जम्म-कश्मीर के आरएस पुरा इलाके में एक किशोर अवलोकन गृह से तीन किशोर कैदी फरार हो गए, जिनमें पाकिस्तान के दो किशोर शामिल हैं।
आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने फरार हुए तीनों नाबालिग–पाकिस्तान के मोहम्मद सनाउल्लाह और अहसान अनवर, और आरएस पुरा के डबलेहर निवासी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को पकडने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया है। घटना का संज्ञान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।