जम्‍मू: रामबन जिले में भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित होने पर मनाया जश्‍न

जम्‍मू संभाग के रामबन जिले में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित होने पर जश्‍न मनाया। रामबन की डीडीसी सदस्‍य रेणुका कटोच के नेतृत्‍व में महिला नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुई। उन्‍होंने प्रधानमंत्री द्वारा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम के लिए उनका आभार प्रकट किया।

जम्मू में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत किया है।

समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके लिए एक उपहार है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को समाज में अधिक सम्मान मिलेगा और वे देश में सुधारों का हिस्सा बनेंगी।