जनवरी 21, 2025 6:23 अपराह्न

printer

जम्मू राजभवन में मनाया गया मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस

जम्मू राजभवन में आज मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों, सुरक्षाकर्मियों और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में तीनों राज्यों की महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्‍होंने, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों की सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन यात्रा का भी उल्‍लेख किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला