जम्मू-कश्मीर का युवा और खेल निदेशालय आज से जम्मू में सृजन विषय के अंतर्गत पहले जम्मू-कश्मीर खेल सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्देश्य खेल अवसंरचना को मजबूत करना, युवा भागीदारी को बढ़ावा देना और जम्मू-कश्मीर के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को “खेलेगा भारत, खिलेगा भारत” जैसी राष्ट्रीय पहलों के साथ जोड़ना है। यह सम्मेलन देश भर के खेल प्रशासकों, नीति निर्माताओं, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभा विकास, जमीनी स्तर पर विस्तार और स्थायी खेल मंचों के निर्माण पर विचार-विमर्श करना है।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 6:48 पूर्वाह्न
जम्मू में सृजन विषय के अंतर्गत पहले जम्मू-कश्मीर खेल सम्मेलन का आयोजन