जम्मू में बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए सुरक्षाबलों ने मुगल रोड और इससे जुड़े मार्गों पर सतर्कता और जांच बढ़ा दी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुगल रोड कश्मीर घाटी को जम्मू प्रांत के राजौरी और पुंछ तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच 44) से भी जोड़ता है। सुरक्षा बलों ने मुगल रोड और इससे जुड़े अन्य मार्गों पर सभी मोटर वाहन चेक प्वाइंट को मजबूत किया है।
Site Admin | अक्टूबर 30, 2024 11:47 पूर्वाह्न
जम्मू में सुरक्षाबलों ने मुगल रोड और इससे जुड़े मार्गों पर सतर्कता और जांच बढ़ाई