अप्रैल 8, 2024 5:25 अपराह्न

printer

जम्‍मू पुलिस ने शहर में 14 स्‍थानों को मादक पदार्थों के गढ़ के रूप में चिन्ह्ति किया

जम्‍मू पुलिस ने शहर में 14 स्‍थानों को मादक पदार्थों के गढ़ के रूप में चिन्ह्ति किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की समस्‍या से निपटने के लिए दो सूत्रीय रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत लोगों को नशीले पदार्थों के बारे में जागरूक करना और इनका सेवन करने वालों को नशामुक्ति केन्‍द्र में भेजना है। इस सिलसिले में 71 मामले दर्ज किये गए हैं और 85 तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है।