जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने जम्मू डिवीजन के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। निदेशालय ने आदेश दिया है कि नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थी के लिए 22 दिसम्बर से अगले वर्ष 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों के लिए 26 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र के लिए 29 दिसम्बर से 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
आदेश में सभी शिक्षण कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवश्यकता पड़ने पर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अवकाश के दौरान उपलब्ध रहें और 10 जनवरी, 2026 को अपने स्कूलों में वापस रिपोर्ट करें।