जम्मू-कश्मीर में जम्मू नगर निगम ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छ जम्मू दौड़ 2025 का आयोजन किया। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि 79वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कई गतिविधियों के मुख्य हिस्से के रूप में इस दौड़ का आयोजन किया गया। श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के सफल समापन के बाद स्वच्छता पहल को गति देने के लिए इस कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
Site Admin | अगस्त 10, 2025 10:07 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छ जम्मू दौड़ 2025 का आयोजन किया
