जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया है कि श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के बंद होने से प्रभावित विद्यार्थियों को सरकार अन्य मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देकर पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज में शिक्षा के मानकों का पालन नहीं किया गया तो इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय को दी जाने वाली अनुदान सहायता वापस नहीं लेगी।