मार्च 12, 2026 12:40 अपराह्न

printer

जम्मू- कश्मीर सरकार ने रोस्टर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ढाई दिन के वेतन-भत्ते के प्रावधान की जांच के लिए समिति बनाई

जम्मू- कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के उन गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के ढाई दिन के वेतन तथा भत्ते देने के प्रावधान की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जो रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन रोस्टर ड्यूटी पर तैनात हैं। समिति को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में रविवार और छुट्टियों के दिन प्रशासनिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाने की कार्यात्मक आवश्यकता का आकलन करने का कार्य सौंपा गया है।

समिति अवकाश के दिनों में रोस्टर ड्यूटी के दौरान प्रशासनिक कर्मचारियों की कार्य प्रकृति का आकलन करेगी। समिति नियुक्तियों से संबंधित मौजूदा नियमों और नियामक ढांचों की समीक्षा करेगी तथा उन प्रशासनिक कर्मचारियों की श्रेणियों की सिफारिश करेगी जिन्हें ढाई दिन का वेतन और भत्ते देने के लिए रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन अनिवार्य ड्यूटी दी जाती है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला