जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 40 हजार 661 पद रिक्त हैं। यह जानकारी प्रशासन विभाग आयुक्त सचिव एम. राजू ने दी। रिक्त पदों में तीन हजार 808 राजपत्रित, 24 हजार 507 गैर-राजपत्रित और 12 हजार 351 एमटीएस पद शामिल हैं। यह जानकारी जम्मू में मुख्य सचिव अटल दुल्लू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दी गई।
बैठक में जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग और सेवा चयन बोर्ड द्वारा की जा रही भर्तियों की प्रगति का आकलन किया गया। सभी विभागों में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में सबसे अधिक पद खाली हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का निर्देश दिया।