मार्च 14, 2026 12:35 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: सभी यात्री वाहनों के किराए में की गई 18 प्रतिशत की वृद्धि

जम्मू-कश्मीर में सभी यात्री वाहनों के किराए में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में कल मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ई-रिक्शा किराया भी 15 रुपये प्रति किलोमीटर तथा ई-ऑटो का किराया पहले किलोमीटर के लिए 25 रुपये और उसके बाद 20 रुपये प्रतिकिलो मीटर तय किया गया।

मंत्रियों, विधानसभा सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के भत्तों में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने यात्रा, चिकित्सा देखभाल, आवास और कार ऋण सुविधाओं के लिए उनके भत्तों में वृद्धि के नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।