जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कल आतंकवादियों द्वारा एक विक्रेता की निर्मम हत्या किये जाने की निंदा की है। मृतक अशोक चौहान बिहार का निवासी था। एक प्रेस विज्ञप्ति में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि समूचा राष्ट्र मृतक के परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबल दोषियों की तलाश कर रहे हैं। अपराधियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।श्री सिन्हा ने मृतक के परिजन को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जम्मू-कश्मीर पुलिस और जिला प्रशासन शोपियां को दिये। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस आतंकी घटना की निंदा की है और मृतक के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।