जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। इस चरण में पहली अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि विभिन्न राजनीतिक दल रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए कल जम्मू पहुंच रहे हैं। वे मौलाना आजाद स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के पक्ष में रामगढ़ के दुनचक और छम्ब सेक्टर के खौर इलाके में आज दो रैलियां करेंगे। पार्टी नेता प्रियंका गांधी भी कल रैलियों को सम्बोधित करेंगी। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का यह अंतिम चरण राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस चरण में जम्मू की 24 और कश्मीर की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।