मौसम विभाग ने आज गुजरात में भीषण लू का अनुमान व्यक्त किया है। कोंकण, गोवा, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में अत्यधिक बारिश का अनुमान है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कल तक ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है।
उत्तर पूर्वी भारत, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कल तक बिजली गिरने की संभावना है।