जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो जायेगा। इस चरण में पांच जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों में इस महीने की 25 तारीख को मतदान होगा। जम्मू क्षेत्र के ये जिले हैं- रियासी, राजौरी और पुंछ। कश्मीर घाटी के श्रीनगर और बडगाम जिले हैं। जम्मू संभाग के राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों के 11 विधानसभा खंडों में बुधवार को मतदान होगा। तीन चरणों में जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव कराये जा रहे हैं। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
इस बीच राजनीतिक पार्टियों ने दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। तीसरे चरण का मतदान पहली अक्टूबर को होगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं।