मार्च 10, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

जम्मू कश्मीर: राज्य चुनाव आयुक्त शांतमनु ने मतदाता सूची संशोधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

जम्मू कश्मीर में राज्य चुनाव आयुक्त शांतमनु ने केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दोनों संभागीय आयुक्त, उपायुक्त, श्रीनगर नगर निगम और जम्मू नगर निगम के आयुक्त, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान चुनाव आयुक्‍त ने अधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेश में पंचायत मतदाता सूची में संशोधन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। यह प्रक्रिया इस महीने के चौथे सप्ताह में मसौदा मतदाता सूची जारी होने के साथ शुरू हो जाएगी। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ यह प्रक्रिया मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूची जम्मू और कश्मीर में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर पूरा होने के बाद ही उपलब्ध होगी। केन्‍द्र शासित प्रदेश में वर्ष 2021 के बाद से विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची में कोई संशोधन नहीं किया गया है।