जनवरी 11, 2026 5:30 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: राजौरी–पुंछ को जोड़ने वाली मुगल रोड फिर से बहाल

जम्मू-कश्मीर में राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां से जोड़ने वाले ऐतिहासिक राष्ट्रीय राजमार्ग को आज फिर से खोल दिया गया है। खराब मौसम के कारण पिछले सात दिनों से यह सड़क बंद थी।

मुगल रोड के वरिष्ठ यातायात अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि बर्फबारी और फिसलन के कारण एहतियात के तौर पर यातायात को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच ही गाड़ियों के परिचालन की अनुमति दी गई है।