फ़रवरी 24, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: राजौरी जिले ने माई भारत बजट प्रतियोगिता में पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

जम्‍मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी ने माई भारत बजट प्रतियोगिता में पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राजौरी जिले में देश में सबसे अधिक प्रविष्टियाँ दर्ज की गई हैं। जिले के कुल 14,402 युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। नई दिल्ली जिला 11,097 प्रविष्टियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूर्वी दिल्ली को 8,307 प्रविष्टियों के साथ तीसरा स्थान मिला।

माई भारत पोर्टल पर 3 से 22 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 11 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच केंद्रीय बजट के प्रति जागरूकता और समझ बढ़ावा देना है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी अब निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अपने बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इस वर्ष के बजट को “युवा-शक्ति संचालित” बताया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत युवा नेता संवाद के दौरान प्राप्त युवाओं के सुझावों को बजट में शामिल करने का उल्लेख किया।