जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी विजेता टीम की उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल रात्रि भोज आयोजित किया।मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
News On AIR | मार्च 10, 2026 11:43 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सम्मान में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रात्रि भोज आयोजित किया