फ़रवरी 22, 2025 8:57 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए रियासी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आज रियासी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी मिलने पर रियासी जिले की महोर तहसील के सिम्बली शाजरू इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ। इनमें एके-47 राइफल की चार मैगजीन, 268 गोलियां, चार अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और डेटोनेटर के चार पैकेट शामिल हैं। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला