जनवरी 18, 2026 7:02 अपराह्न

printer

जम्मू कश्मीर में सिंगपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में आज किश्तवार जिले के चतरू के सिंगपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी अब भी जारी है। घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।