मार्च 3, 2026 11:24 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा का किश्तवाड़ दौरा, सैनिकों को सतर्क रहने के निर्देश

जम्मू-कश्मीर में, व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने किश्तवार दौरे के दौरान सैनिकों को सतर्क, सक्रिय और अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उनके साथ काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स डेल्टा के कमांडर मेजर जनरल अजई सिंह डबास भी थे, जिन्होंने हाल ही में मेजर जनरल ए पी एस बाल से कमान संभाली है। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए। लेफ्टिनेंट जनरल ने सभी रैंकों को आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज करने का निर्देश दिया और बलों की पेशेवर कार्यक्षमता की सराहना की।