मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2025 8:30 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण पिछले 40 घंटों से पूरा जम्मू संभाग प्रभावित है

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण पिछले 40 घंटों से पूरा जम्मू संभाग प्रभावित है। जम्मू संभाग के सभी ज़िलों में अब भी बारिश हो रही है, लेकिन इसकी तीव्रता कम हो गई है। मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। दूरसंचार विभाग ने पूरे जम्मू-कश्मीर में इंट्रा-सर्किल रोमिंग चालू कर दी है। रेलवे ने केवल दो रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों की मृत्‍यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

    उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। श्री सिन्हा घटना में घायल हुए लोगों से मिलने कटरा के नारायण अस्पताल भी गए।

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त तवी पुल का निरीक्षण किया। उन्‍होंने नदी के किनारे बसे घरों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ मूल्यांकन और स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।