जम्मू-कश्मीर में राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत मतदाता सूची-2026 के संशोधन की समीक्षा और शहरी स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रगति का आकलन करने के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। सभी उपायुक्तों को भी बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। यह समीक्षा ऐसे समय में हो रही है जब केंद्र शासित प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के तीनों स्तर अभी तक अस्तित्व में नहीं हैं।
News On AIR | मार्च 3, 2026 11:23 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर में राज्य चुनाव आयोग की उच्च स्तरीय बैठक, पंचायत मतदाता सूची-2026 संशोधन व यूएलबी परिसीमन की समीक्षा