जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज शीतकालीन राजधानी जम्मू सिविल सचिवालय से काम करना शुरू कर दिया है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता के अनुसार उमर अब्दुल्ला ने आज सिविल सचिवालय जम्मू का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में सहयोग के लिए मंत्रियों, विधायकों के साथ चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव, प्रशासनिक सचिव और विभागों के प्रमुखों ने भी जम्मू से अपने कार्य की शुरूआत की। कश्मीर घाटी में अधिक ठंड की होने के कारण सरकार का कार्य अक्टूबर से मई तक श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित होता है।
इस दौरान श्रीनगर में सिविल सचिवालय में भी कार्य जारी रहेगा।