जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने अपने कर्मियों, सरकारी अधिकारियों और लोगों को पुलिस महानिदेशक आर.आर स्वैन के नाम से फर्जीवाड़ा कर पैसे ऐंठने वाले जालसाज के खिलाफ चेतावनी दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह धोखेबाज मोबाइल नंबर 88919 79985 का उपयोग करके पुलिस अधिकारियों सहित लोगों से पैसे की मांग रहा है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की है। इससे पहले, पुलिस मुख्यालय ने इस अज्ञात धोखेबाज के बारे में एक चेतावनी भी जारी की थी। हाल ही में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में धोखाधड़ी करने का यह दूसरा मामला है।
Site Admin | अप्रैल 8, 2024 4:59 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने पुलिस महानिदेशक आर.आर स्वैन के नाम से फर्जीवाड़ा कर पैसे ऐंठने वाले जालसाज के खिलाफ चेतावनी दी