मई 2, 2025 1:18 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर में पाकिस्‍तान ने लगातार आठवीं रात भी अकारण गोलीबारी कर किया युद्ध विराम का उल्‍लंघन

जम्‍मू-कश्‍मीर में पाकिस्‍तान ने लगातार आठवीं रात भी अकारण गोलीबारी कर युद्ध विराम का उल्‍लंघन किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान की ओर से हुई गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

 

 

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तान की सैनिक चौकियों ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंज, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी भड़कावे के छोटे हथियारों से सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने इस गोलीबारी पर समुचित जवाबी कार्रवाई की।