मार्च 5, 2026 11:34 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों की घुसपैठ की एक कोशिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों की घुसपैठ की एक कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह पुंछ जिले के भींबर गली क्षेत्र में हुई। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं और सतत निगरानी के आधार पर सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स  के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। इसके बाद जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठियों  को रोक दिया। क्षेत्र में जमीनी और हवाई निगरानी बढ़ा दी गई है और पूरे सेक्टर में हाई अलर्ट जारी है।