जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार देवयानी राणा ने 11 नवंबर को होने वाले नगरोटा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किया।
आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि देवयानी राणा ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं और हज़ारों समर्थकों के साथ जम्मू में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। देवयानी राणा, नगरोटा के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं, जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। वे इसी साल की शुरुआत में सक्रिय राजनीति में आई थीं। इसी साल जनवरी में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।