मार्च 11, 2026 3:16 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में कल तक भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में कल तक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। शनिवार को असम और मेघालय में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। आज बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में बिजली कड़कने तथा तेज हवाओं के चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, उत्तरी कोंकण और गुजरात में कल तक लू चल सकती है।