जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के छह हजार 639 तीर्थ यात्रियों का 11वां जत्था आज सुबह भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। 275 वाहनों में सवार सभी तीर्थ यात्री बालतल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचेंगे।
अधिकारियों के अनुसार दो हजार तीन सौ सैंतीस तीर्थ यात्री बालतल के लिए और 4 हजार 302 तीर्थ यात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए। इन दोनों शिविरों से यात्री अमरनाथ गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
इस बीच, 18 हजार 10 तीर्थ यात्रियों ने कल पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 63 हजार तक पहुंच गई है।