दिसम्बर 27, 2025 9:49 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने किश्तवाड़ और डोडा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के सफाए के लिए किश्तवाड़ और डोडा जिले में अभियान तेज कर दिए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस समय 30 से 35 पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू क्षेत्र में छिपे हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी अस्थायी शीतकालीन ठिकाने तलाश रहे हैं। इसे देखते हुए सेना ने ऊंचाई वाले और बर्फीले इलाकों में गश्‍त बढ़ा दी है।

कश्मीर में भीषण सर्दी का मौसम यानी चिल्लई कलां 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान आवाजाही के रास्ते बंद हो जाने और भारी बर्फबारी के कारण आतंकवादी गतिविधि कम हो जाती है। सेना ने शीतकालीन रणनीति के तहत बर्फीले इलाक़ों में निगरानी चौकियां स्थापित की हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला