मार्च 11, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के अंतर्गत छात्राओं के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर में, राजौरी जिले के कोट्रांका और एस्पिरेशनल ब्लॉक खवास की छात्राओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल के अंतर्गत कल मुफ्त कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। ये कक्षाएं 14 कोचिंग केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। कुल 450 छात्राओं ने इस मुफ्त कोचिंग कक्षा के लिए नामांकन कराया है।

यह पहल समाज कल्याण विभाग द्वारा माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर की छात्राओं के बीच कम प्रवेश दर, बोर्ड परीक्षा परिणामों में खराब प्रदर्शन, उच्च ड्रॉपआउट दर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित पहुंच जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए शुरू की गई है।