नवम्बर 7, 2025 12:52 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: बीएसएफ के सीमांत मुख्‍यालय द्वारा दो दिन की मैराथन प्रदर्शनी का आयोजन

जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमा सुरक्षा बल का सीमांत मुख्‍यालय आज से दो दिन की मैराथन प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। ये दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक चलेगी। ये प्रदर्शनी रविवार को जम्‍मू के पलौरा में शहीद वीर देव स्‍टेडियम में होने वाली जम्‍मू सीमा सुरक्षा बल मैराथन की तैयारियों का हिस्‍सा है। इसका उद्देश्‍य विशाल मैराथन से पहले लोगों में तंदुरूस्‍ती और देशभक्ति की भावना जगाना तथा प्रतिभागियों, खेलों के ब्रांड और फिटनेस उत्‍साहियों को साथ लाना है। सभी प्रतिभागियों को आज और कल ही अपनी किट एकत्र करनी होगी क्‍योंकि रविवार को होने वाली मैराथन के दौरान कोई टी-शर्ट नहीं दी जाएगी। मैराथन में भाग लेने वालों को पंजीकरण पुष्टि और वैध पहचान पत्र साथ रखना होगा। फिल्‍म अभिनेता सुनील शेट्टी ने सभी लोगों से इस मैराथन में भाग लेने की अपील की है।