फ़रवरी 27, 2026 10:19 पूर्वाह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने मुगल रोड के 40 किमी लंबे हिस्‍से को फिर से खोलने का निर्देश दिया

जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने मुगल रोड के 40 किलोमीटर लंबे हिस्‍से को आज से फिर से खोलने का निर्देश दिया है। यह वैकल्पिक राजमार्ग सोपियां से पीर की गली तक फैला है। यह भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में बंद रहता है। इसके खुलने से कश्‍मीर घाटी तथा सीमावर्ती जिलों – राजौरी और पुंछ के बीच संपर्क बढ़ेगा।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग-701ए पर सोपियां से पीर की गली तक यातायात की अनुमति दी गई है। यात्रियों को यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श का पालन करने के सख्‍त निर्देश दिए गए हैं। सीमा सड़क संगठन को इस मार्ग पर मशीनरी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भूस्‍खलन और हिमस्खलन जैसी आपात स्थिति में यातायात सुगम और सुचारु बनाया जा सके।