नवम्बर 23, 2025 7:10 अपराह्न

printer

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जारी किया परिपत्र, 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का दिया आदेश

 

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक परिपत्र जारी कर संविधान दिवस मनाने का आदेश दिया है। प्रत्‍येक वर्ष 26 नवम्‍बर को भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है। हमारे संवाददाता ने बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दिन सुबह 11 बजे संविधान प्रस्तावना वाचन समारोह के साथ अन्‍य कार्यक्रम आयोजित करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला