जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया है। यह टीम जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक की निगरानी में काम करेगी।
टीम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक इरशाद हुसैन राथर, उप पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सांब्याल; इंस्पेक्टर स्वरूप सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, गंग्याल पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव चिब; और इंस्पेक्टर शारिक मजीद शामिल हैं। टीम को मामले की गहन जांच करने और निर्धारित समय में जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। एसआईटी बनाने का आदेश जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने जारी किया है। यह घटना 11 मार्च को हुई थी, जब फारूक अब्दुल्ला जम्मू के बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।