जम्मू-कश्मीर में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने कल जम्मू से प्रयागराज तक एक विशेष बस सेवा की हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। यह विशेष बस प्रतिदिन प्रात: 5 बजे जम्मू बस स्टैंड से चलेगी और रात भर प्रयागराज रुकने के बाद यात्रियों को वापस लेकर आएगी। श्रद्धालुओं को यात्रा का सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए, जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम ने जम्मू और कश्मीर बैंक के साथ मिलकर यात्रियों के लिये ऑनलाइन भुगतान की क्यूआर कोड प्रणाली भी शुरू की है।
इस अवसर पर श्री सतीश शर्मा ने जोर देकर कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और बूढा अमरनाथ, शाहदरा शरीफ, शुद्व महादेव, स्वर्ण मंदिर सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संपर्क में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।